फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली से पानी ले जाने के मसले पर भिड़े, छह घायल

Mon, 09 Apr 2018 12:31 AM IST
बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
नाली से पानी ले जाने के मसले पर भिड़े, छह घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाल्टरगंज (बस्ती)। नाली से पानी ले जाने के विवाद में दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हुए हैं। घटना रविवार को सल्टौआ गांव में हुई। 
विज्ञापन


 सोनहा थाना क्षेत्र के सल्टौआ गांव के राम नरेश और राम वृक्ष के परिवार के सदस्यों के बीच खेत में पानी ले जाने के लिए नाली के निर्माण के मसले पर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों परिवारों की ओर से लाठी डंडे निकाल लिए गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की इस घटना में राम नरेश (45), 17 वर्षीय पवन तथा दूसरे पक्ष के 60 वर्षीय राम वृक्ष, उनकी पत्नी शांति (55), बेटा सुभाष (40), सूरज (19), बेटी मीरा (30) घायल हो गईं। सभी घायलों को लोगों के सहयोग से सल्टौआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीनाथ यादव ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है। पीड़ित पक्षों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें