फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ कैप्चरिंग के मामले में छह गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। पैकोलिया। 17 अक्टूबर को पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में पैकोलिया थाना क्षेत्र के भीटी मिश्र मतदान केंद्र पर बूथ कैप्चरिंग के मामले में पुलिस ने मंगलवार की भोर में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


हसीनाबाद तिराहे से गिरफ्तारी की गई है। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 17 अक्टूबर को हर्रैया ब्लॉक और पैकोलिया थाना क्षेत्र के भीटी मिश्र मतदान केंद्र पर दिन में साढ़े तीन बजे के करीब बड़ी संख्या में लोग गोलबंद होकर पहुंचे थे।

उन लोगों ने वोटरों से मतपत्र छीनकर खुद मुहर लगाकर बैलेट बॉक्स में डाल दिया था। पुलिस ने पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर दो सौ लोगों पर 147, 148, 149, 353आईपीसी, 7 क्रिमनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट और 139 जन प्रतिनिधि अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज होने के कारण पुलिस के सामने उनको पहचानने का संकट था। ऐसे में तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। विवेचना के दौरान जिन लोगों के नाम प्रकाश में आए, पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी शुरू कर दी है।

मंगलवार की भोर में प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया शिवबरन यादव और विवेचक जेपी मिश्र ने छह लोगों को हसीनाबाद तिराहे से एक साथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार लोगों में अयोध्या प्रसाद पुत्र परशुराम, राजेश पुत्र रामानंद, रामअवतार पुत्र काशीराम, शेर बहादुर पुत्र चंचल निवासी गाजीपुर थाना पैकोलिया, राधेश्याम पुत्र छेदीलाल कनरखपुर पैकोलिया और रामशरन पुत्र रामदेव निवासी अगार भीटीमिश्र शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक शिवबरन यादव ने कहा कि विवेचना के दौरान जिन लोगों के नाम प्रकाश में आए, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें