पथरा थाना क्षेत्र के झहराव गांव में एक तांत्रिक ने परिजनों को नशीला
पदार्थ पिला कर बेहोश कर दिया। उसके बाद घर में रखे सोने, चांदी के आभूषण
लेकर चंपत हो गया। होश में आने के बाद घटना की जानकारी हुई तो घर वाले सन्न
रह गए।
हालांकि पुलिस ने फिलहाल ऐसी किसी सूचना से इनकार किया है।
झहराव गांव मे श्रीराम शर्मा उर्फ चोटी छोटाई की पत्नी भारत पान की दुकान
करती हैं। वह बीडीसी की प्रत्याशी भी है। उसके दस लड़की हैं, कोई लड़का
नहीं है। भारत के मुताबिक सोमवार की शाम उसकी दुकान पर एक तांत्रिक पहुंचा
और जल्द ही खुशखबरी मिलने का दावा करने लगा।
तांत्रिक ने कहा कि उसके घर
में पूजा पाठ करके सोना गाड़ दिया है, इसी कारण कोई लड़का नहीं हो रहा। अगर
घर में विशेष विधि से पूजा कराई जाए तो सोना भी मिल जाएगा और वह चुनाव भी
जीत जाएगी।
तांत्रिक की बातों में आकर महिला उसे घर ले गई और पूजा कराने
लगी। इस बीच तांत्रिक ने घर में रखा जेवर पूजा स्थल पर रखने को कहा।
पूजा
के बाद प्रसाद के रुप में सभी घर वालों को पेय पदार्थ दिया, जिसे पीते
ही सभी बेहोश हो गये। कुछ देर बाद जब उन्हें होश आया तब जेवर समेत तांत्रिक
गायब था।
इस संबन्ध में एसओ पथरा राकेश प्रताप सिंह का कहना था कि अब ऐसी
किसी घटना की सूचना नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत करता है तो छानबीन की
जाएगी।