फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा हटाने पहुंची टीम से भिड़े दुकानदार

विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। रेलवे की जमीन पर कथित अतिक्रमण हटाने पहुंची आरपीएफ और जीआरपी की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ ही दूर तक कब्जा खाली कराने के बाद टीम जब दूसरे गेट के सामने पहुंची तो दुकानदार रोड पर आ गए। हंगामा बढ़ते देखकर प्रशासन सकते में आ गया। एसडीएम सदर, सीओ सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बीच का रास्ता निकालने के लिए दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। घंटों बातचीत के बावजूद कोई सर्वमान्य हल नहीं निकला। ऐसे में तय हुआ कि बुधवार को राजस्व टीम पैमाइश करके रेलवे की जमीन का चिह्नांकन करेगी। 
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के दक्षिण तरफ स्थित मुख्य गेट के आसपास तमाम अतिक्रमण हैं। कई दशकों से कुछ लोग दुकान लगाते हैं तो कई ने घर बना लिया है। रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर पर भी कब्जा है। इस जमीन को खाली कराने के लिए कई बार रेलवे अधिकारियों ने कमर कसी लेकिन विरोध के चलते कामयाब नहीं हो पाए।
मंगलवार को एक बार फिर आरपीएफ इंस्पेक्टर आठ-दस एसआई और सिपाहियों को लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंचे। पहुंचते ही दुकानदारों समेत कई लोग इकट्ठा होकर विरोध करने लगे। जीआरपी थाने से भी पुलिस बुला ली गई। मगर भीड़ बढ़ने से पुलिस वालों की एक न चली। आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश सिंह का कहना है कि गेट नंबर एक के बाहर टैग एरिया में अवैध रूप से ये लोग दुकान लगा रहे हैं। इसलिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

नाला की जमीन बता रहे लोग
जिस जगह को आरपीएफ रेलवे का बता रही है, उसे वहां के दुकानदार नाला बताते हैं। उनका कहना है कि आरपीएफ के लोग बार-बार उन लोगों को बेदखल करने आ जाते हैं। दुकानदारों का कहना है कि 2014 से यह मामला अदालत में है। रेलवे अपना पक्ष नहीं रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें