फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती जेल से बदमाशों की सेल्फी, फोटो वायरल

Fri, 09 Feb 2018 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
बंदी विशाल उपाध्याय की फेसबुक वॉल पर अपलोड फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। जिला कारागार में बंद अपराधियों की सेल्फी और फोटो फेसबुक पर वायरल होने के बाद से जेल प्रशासन में खलबली मची है। सेल्फी और फोटो के बैकग्राउंड में जेल के भीतर का दृश्य नजर आ रहा है। जेल प्रशासन की ओर से मामले पर पर्दा डालने के लिए सॉफ्टवेयर के जरिए फोटो में छेड़छाड़ किए जाने की दलील दी जा रही है। उधर, एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि इस मामले की जांच साइबर  सेल  से कराई जा रही है। इस बात से भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि इस सबके पीछे बंदियों की कोई साजिश तो नहीं।
विज्ञापन

गुरुवार आधी रात के बाद जेल में बंद कुछ बदमाशों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। हत्या के प्रयास और लूट के आरोप में जेल में बंद विशाल उपाध्याय नाम के बंदी की फेसबुक वॉल पर ‘माफिया’ टैग लिखकर बारी-बारी से चार सेल्फी और फोटो अपलोड की गई है। इस बाबत जेलर अनिल कुमार का कहना है कि किसी मुलाकाती ने चुपके से तस्वीर खींचकर सॉफ्टवेयर के जरिए कट-पेस्ट करके तस्वीर तैयार की होगी। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि पूरे मामले में जांच कराई जा रही है। जांच में तस्वीर की सत्यता परखने के साथ ही साजिशन फोटो अपलोड किए जाने के पहलुओं को भी ध्यान में रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें