फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों के बारह सैंपल लिए गए

Thu, 17 Mar 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
foods - फोटो : getty images
विज्ञापन
बस्ती। होली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया  गया है। तीन दिनों में विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कुल 12 नमूने संकलित कर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मिलावटी मावा की बाहर से आने वाली खेप को जब्त करने के लिए टीम रोडवेज के समीप खास निगरानी कर रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहीत अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि विभाग की ओर से फरवरी के महीने तक 206 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें 87 फेल हुए हैं।

इनसे संबंधित लोगों के विरुद्घ विधिक कार्यवाई चल रही है। बताया कि होली के त्योहार पर मिलावट कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी नजर है। बताया कि बुधवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार मालवीय के नेतृत्व में टीम ने सात नमूने संकलित किए।
विज्ञापन


इसमें दक्षिण दरवाजे के राहुल स्वीट्स की दुकान से पेड़ा, न्यू साक्षी स्वीट्स से बरफी का नमूना लिया गया। रौता चौराहे के अशोक किराना से धनिया साबुत, नरायन किराना स्टोर से हंटाप कंपनी का सोया साश, रंजीत चौराहे पर बल्ला स्वीट्स हाउस से बरफी, कामधेनु डेयरी से खोआ और ब्लॉक रोड सल्टौआ के सपना स्वीट्स से मावा का एक नमूना लिया गया है।

बताया कि इसके अलावा 14 मार्च को कप्तानगंज कस्बे से आरिफ हुसैन की दुकान से बरफी, पंकज कसौधन की दुकान से शिवसागर ब्रांड का बेकरी बिस्किट, सुनील की दुकान से स्प्राइट ब्रांड कोल्ड ड्रिंक्स, संतराम की दुकान से पनीर और कैलाश की दुकान से मयूर ब्रांड नमकीन का नमूना संकलित कर जांच के लिए भेजा गया है। नमूने अधोमानक मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, राकेश कुमार शुक्ला, राम नरायन वर्मा शामिल रहे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें