फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुधौली के विधायक पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर मुकदमा

Tue, 07 Feb 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
विधायक के शिकायत पर न्यूज पोर्टल पर मुकदमा दर्ज।
विज्ञापन
रुधौली विधानसभा सीट से भाजपा का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद विधायक संजय प्रताप जायसवाल के संबंध में व्यक्तिगत व आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सीओ सिटी की जांच में आरोप सही पाए जाने पर मंगलवार को कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जिसमें आरोप है कि न्यूज अटैक नामक पोर्टल पर 16 जनवरी को जो पोस्ट लिखी गई उसमें महिलाओं को इंगित करते हुए अपमानजनक टिप्पणी की गई है। 
विज्ञापन


एसपी शैलेश कुमार पांडेय के मुताबिक आईटी एक्ट व आईपीसी की धारा 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। एसपी के अनुसार विधायक ने अपने प्रार्थनापत्र में लिखा है कि उनकी राजनैतिक व सामाजिक छवि बिगाड़ने और अपमानित करने के लिए पोस्ट डाली गई। उनके विरुद्घ वाल्टरगंज थाने में वर्ष 2008 में दर्ज हुए रेप आदि मुकदमों का जिक्र करते हुए आरोप लगाए गए जबकि न्यायालय में इसे निराधार साबित किया जा चुका है। इन आरोपों की सीओ सिटी एसएन सिंह से जांच कराई गई तो विधायक का आरोप सही पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें