अमोढ़ा बाजार में रविवार रात चोर ज्वैलर्स की दुकान में सेंध काट कर जेवरात व नकदी उठा ले गए।
- फोटो : अमर उजाला
छावनी के अमोढ़ा बाजार में रविवार रात चोर ज्वैलर्स की दुकान में सेंध काट कर जेवरात व नकदी ले गए। छावनी बाजार निवासी दीपक सोनी पुत्र गोपाल सोनी पत्रकारिता के साथ साथ अमोढ़ा बाजार में ज्वेलरी की दुकान है।
वे रोज की तरह रविवार शाम सात बजे दुकान बंद करके अपने घर छावनी आ गए। सोमवार सुबह दुकान का शटर उठाया तो अंदर सारा सामान बिखरा मिला। आलमारी खुली हुई थी। दुकान के बगल दीवार में सेंध कटी थी। सूचना के बाद एसओ ददन सिंह मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए।
अजय चंदौलिया के नेतृत्व में फोरेंसिक टीम ने भी फिंगर प्रिंट लिए। पीड़ित के अनुसार दो लाख के जेवरात, 46 हजार नकद और आठ मोबाइल सेट चोरी हुए हैं। सीओ हर्रैया कृष्णमुरारी ने मौके पर पहुंच कर जानकारी हासिल की और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर केस दर्ज लिया गया। वहीं चोरी की घटना से पूरे बाजार के व्यवसायी भयभीत हैं। बाजार में इस तरह चोरी की पहली घटना है।