फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबी महिला, मौत

Wed, 21 Sep 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती बॉसी रोड के बालेडीहा पुल से कठिनईया नदी से बुलोरो को निकाला गया।
विज्ञापन
बांसी रोड पर वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के कठिनइया नदी पर बने बालेडीहा पुल पर अनियंत्रित बोलेरो नदी में जा गिरी। हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। जिसकी अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर पानी से बोलेरो बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष के अनुसार मृत अर्द्ध विक्षिप्त महिला दसिया व मानिकचन्द्र  के बीच अक्सर घूमती रहती थी। चालक लापता है। 
विज्ञापन


बुधवार को गांव के लोगों ने कठिनइया नदी में डूूूूबती-उतराती बोलेरो देखकर शोर मचाया। लोग पहुंचे तो एक महिला का शव भी दिखा। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ड्यूटी पर तैनात सिपाही प्रवीण एवं विजय गुप्ता मौके पर पहुंच गए। वहां पहुंचे विनीत पाठक, कल्लू पाठक निवासी महुआ पाठक की मदद से नदी में खोजबीन कराया गया लेकिन अन्य कोई  नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें