फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम से टकराकर पलटा ट्राला, दो की मौत

Tue, 18 Apr 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
नेशनल हाईवे के परसा जाफर चौराहे पर ट्रक और डीसीएम के टक्कर से ट्रक पलटने पर जेसीबी से लगा कर हटाया गया।
विज्ञापन
फोरलेन हाइवे पर पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के परसा हज्जाम के पास स्टोन डस्ट लदा 20 चक्का ट्राला डीसीएम से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। उसके नीचे दबकर दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बाराबंकी निवासी टावर रिपेयरिंग का काम करने वाले अंगद और कानपुर के निवासी लक्ष्मीनारायण के रूप में की गई है । हादसे में अवधेश कुमार नाम का एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे डॉक्टरों ने केजीएमसी लखनऊ रेफर कर दिया है। ट्रेला और डीसीएम दोनों के ड्राइवर-खलासी फरार हैं।              
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे फैजाबाद की ओर से एक ट्राला (यूपी22टी/5486 ) ग्रेनाइड पत्थर का डस्ट लादकर गोरखपुर की तरफ जा रहा था। परसा हज्जाम चौराहे पर उत्तर दिशा से एक खाली डीसीएम (यूपी55टी/1862) हाइवे पर चढ़ने लगा। इससे ट्राला अनियंत्रित होकर डीसीएम से टकरा गया। जिससे ट्राला के इंजन का हिस्सा घूम गया। जबकि पीछे का हिस्सा पलट गया। रोड के किनारे गाड़ी का इंतजार कर रहे बाराबंकी जिले के सफॅदरगंज थानाक्षेत्र के तिलौली निवासी अंगद ट्राले की चपेट में आ गए। उनके साथ खड़े गांव के तिलकराम बाल-बाल बच गए लेकिन अवधेश नाम का युवक चपेट में आ गया। जिसकी हालत गंभीर है। मृतकों में लक्ष्मी नारायण (30) निवासी बीवी गांव कानपुर नगर भी शामिल हैं लेकिन उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं  मिल सकी।              
एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि मृतकों के परिजनों को को सूचना दे दी गई है। हादसे की वजह बने डीसीएम के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें