फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार पर लगाया यौन शोषण का आरोप

Mon, 12 Oct 2015 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले में रहने वाली महिला ने तहसीलदार सदर पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। कहा है कि प्रलोभन देकर तहसीलदार साल भर से उसका शारीरिक शोषण रहे हैं।
विज्ञापन


उसने इसकी वीडियो क्लिप डीएम को देकर मामले में जांच कराने की मांग की है। डीएम ने मामले की जांच एसडीएम सदर को सौंप दी।

एक मोहल्ले की महिला ने डीएम सहित कई अधिकारियों, महिला आयोग, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री आदि को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि तहसीलदार सदर उसके साथ साल भर से जबरन शारीरिक संबंध बना रहे हैं।

पत्र में कहा है कि वह पहली बार चार अक्टूबर को कांशीराम आवास की जानकारी के लिए तहसीलदार सदर के पास गई थी। तहसीलदार ने उसे आवास पर बुलाया। पांच अक्टूबर को वह पहुंची तो उन्होंने उसे कमरे में बैठने को कहा।
विज्ञापन


बाद में तहसीलदार ने कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ जोर जबरदस्ती की और उससे शारीरिक संबंध बना लिया। तहसीलदार ने कहा कि उनकी पत्नी मर चुकी हैं। जिले से हटने के बाद वह उससे शादी कर लेंगे।

पुलिस से शिकायत करने की बात पर कहा कि मैं मजिस्ट्रेट हूं। मेरी ऊपर तक पहुंच है। इस तरह उसका लगातार तहसीलदार शारीरिक शोषण करते रहे। वह तलाकशुदा और बेसहारा महिला है।

वह राजकीय महिला संरक्षण गृह गोरखपुर में पली-बढ़ी है। इस बीच जब उसने जब पत्नी होने का अधिकार मांगा तो तहसीलदार ने शादी करने से मना कर दिया। उससे मिलना जुलना भी बंद कर दिया।

डीएम ने शिकायत की जांच एसडीएम सदर को सौंप दी है। वहीं तहसीलदार सदर ने मामले को सोची समझी साजिश बताते हुए कहा कि यह चरित्र हनन का प्रयास है। जांच में दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। कहा कि उनका महिला से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें