फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी चुनाव की अदावत में संघर्ष

Thu, 03 Dec 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के ढ़िडौहा गांव में प्रधानी चुनाव और रुपये के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दो लोग को गंभीर चोटें आई हैं। एक पक्ष ने महिला का बाल पकड़ कर घसीटने और फायरिंग कर का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के बरगदवा निवासी बलराम चौधरी ने प्रधानी चुनाव को लेकर कुछ रुपये बगल के गांव ढ़िडौहा के वीरेंद्र को दिया था। मतदान के बाद मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब बलराम अपने साथियों के साथ वीरेंद्र के घर पहुंच गए।

वीरेंद्र उस समय घर पर मौजूद नहीं थे। उनकी पत्नी ने उसे फोन कर बुलाया। इसके बाद वीरेंद्र और बलराम के बीच रुपये को लेकर विवाद मारपीट तक पहुंच गया। वीरेंद्र और उसकी पत्नी की गुहार पर गांव के लोग डंडा आदि लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


इधर बलराम के साथ भी कई लोग थे। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष से बलराम चौधरी पुत्र शुभकरन चौधरी और दूसरे पक्ष से चंद्रप्रकाश पुत्र शिवशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे कटरा चौकी प्रभारी पंकज पांडेय ने कहा कि मामला रुपयों के लेनदेन को लेकर मारपीट का है।

एसपी के पास पहुंचे ग्रामवासी, मुकदमा दर्ज करने की मांग
वीरेंद्र कुमार के साथ ही बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं और पुरुष बुधवार की दोपहर एसपी ऑफिर पहुंच गए। वहां कुछ देर इंतजार के बाद वे एसपी आवास पर पहुंचे। एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में वीरेंद्र ने कहा है कि बलराम चौधरी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। वह ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी जगनरायन चौधरी का प्रचार कर रहे थे।

उसके ऊपर वोट के लिए दबाव बना रहे थे। मतदान के बाद वह कई लोगों के साथ मंगलवार की रात में उसके घर पर चढ़ आए। बलराम और उनके साथियों ने उसकी पत्नी का बाल पकड़कर खींच लिया।

आरोपियों ने धारदार हथियार का प्रयोग करने के साथ उन लोगों ने फायरिंग भी की। एसपी शिवहरि मीणा ने इंसपेक्टर कोतवाली को दोनों पक्षों की ओर से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने को कहा है।

मारपीट हुई, मगर फायरिंग नहीं : कोतवाल
कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने कहा कि वीरेंद्र और बलराम के पक्ष में मारपीट हुई। धारदार हथियार से हमला और फायरिंग की बात मनगढ़ंत है। दोनों तरफ से तहरीर मिल गई है। इस मामले में क्रॉस केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें