फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के अपहरण की कोशिश, हड़कंप

Sun, 15 May 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
Abduction - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। कोतवाली के निकट मिल रोड पर छात्रा के अपहरण की कोशिश की गई। शोरशराबा होने पर लोगों ने एक युवक को दबोच लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव बहावड़ी निवासी राजबीर की पुत्री शामली में मिल रोड पर किराये के मकान में रहती है। वह यहां रहकर कोचिंग व स्पोर्ट्स की तैयारी कर रही है। शुक्रवार रात वह कमरे की ओर से जा रही थी। तभी दो युवक बाइक पर वहां पहुंचे और छात्रा को खींचकर जबरन बाइक पर ले जाने लगे। छात्रा ने शोर मचाया, तो आसपास के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने आरोपियों को पकड़ लिया, लेकिन मौका पाकर एक भाग निकला।

जबकि दूसरे आरोपी रमन निवासी कास्सोपुर थाना बाबरी को लोगों ने दबोचकर धुनाई कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में कोतवाली पुलिस आरोपी रमन को कोतवाली ले आई। घटना की सूचना मिलते ही छात्रा के परिजन भी पहुंच गए। छात्रा के पिता राजबीर ने रमन और संदीप निवासी भौराकलां के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर, कोतवाली प्रभारी सतीश राय ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें