गांधीनगर मे सब्जीविक्रेता की दुकान मे पंद्रह की संख्या मे पहुचे दबंगो ने किया तोड़ फोड़।
बस्ती शहर के गांधीनगर सब्जी मंडी में बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे मनबढ़ों ने हमला बोल दिया। हॉकी, राड व सरिया से लैस युवकों ने करीब बीस मिनट तक सब्जी की दुकानों में तोड़फोड़ और फायरिंग की। उनके गल्ले में पड़ी नकदी भी छीन लिए।
उत्पात मचाने के बाद वे पैदल भाग निकले। घटना से गुस्साए सब्जी विक्रेता गांधीनगर सड़क पर आ गए हंगामा शुरू कर दिया। किसी की सूचना पर पहुंची पुलिस से उत्पात मचाने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। सीओ सिटी एसएन सिंह, कोतवाल कपिलमुनि सिंह व एसओ पुरानी बस्ती सुधीर कुमार सिंह ने किसी तरह उन्हें समझाकर रोड से हटाया। दुकानदारों को साथ ले जाकर दुकान पर की गई तोड़फोड़ का मुआयना कराया।बताया कि मंगलवार को चौराहे पर किसी बात पर कुछ युवकों से विवाद हुआ था।
गल्ला मंडी के दुकानदार दीपक नमकीन वाले, शिवकुमार भूजा वाले, झिनका मिठाई वाले, शाकिर अली सब्जी वाले समेत करीब एक दर्जन दुकानदारों ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे एक साथ 12-13 की संख्या में आए मनबढ़ों ने एक-एक करके दुकानों को उलटना-पलटना शुरू कर दिया। सूचना गांधीनगर पुलिस को भी दी गई, लेकिन पुलिस तब पहुंची जब हंगामा कर मनबढ़ युवक गल्ला मण्डी में अंदर की तरफ भाग निकले। मामले में एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उत्पात मचाने वाले सभी लोगों को जेल भेजा जाएगा।