फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
जिला अस्पताल में विलाप करते केशव के परिजन।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 डुमारियागंज मार्ग पर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बेलहरा के पास सोमवार पूर्वाह्न 11.30 बजे बोलेरो पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान केशव(45) ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


सोनहा थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी केशव बोलेरो से अपनी चचेरी बहन की विदाई कराने पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के पिपराचंद्र पति गांव जा रहे थे। साथ में परिवार के अवधेश (19), रुपेश (17) और एक साल का अभिलाष भी गाड़ी में था। गाड़ी गांव का ही आशीष चला रहा था। जिला अस्पताल में इलाज करा रहे घायलों के अनुसार अभी वे लोग बेलहरा गांव के निकट पहुंचे कि अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई। 

चालक भी हड़बड़ा गया और पलक झपकते ही गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया।  वहीं  हादसे के बाद सभी घायल जिला अस्पताल पहुंचे।  
विज्ञापन
कुछ ही देर बाद पिपरा चंद्रपति व उनके मुरादपुर (लड़की के मायके व ससुराल के) से दोनों के परिवार के लोग भी पहुंच गए। इसी बीच केशव के मौत की जानकारी होते ही  महिलाएं चीख-चीख कर रोने लगीं। साथ आई दूसरी महिलाओं ने उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया। सभी उस घड़ी को कोसते रहे, जिसमें यह सभी घर से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें