फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोहड़ किनारे मिला अज्ञात युवक का शव

Sat, 27 Feb 2016 12:26 AM IST
बौंदकलां ब्यूरो ।
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदकलां। बौंदकलां-ऊण संपर्क मार्ग पर पुलिस को जोहड़ किनारे एक अज्ञात युवक का शव गली सड़ी हालत में मिला है। शव को जानवरों ने बुरी तरह नोंच रखा है और शव के दोनों पैर और एक हाथ गायब है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर युवक के शव को शिनाख्त के लिए सामान्य अस्पताल चरखी दादरी में रखवा दिया है।बृहस्पतिवार शाम को किसानों ने पाल वाला जोहड़ के किनारे में एक युवक की लाश देखी। लाश मिलने की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसएचओ निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि युवक की उम्र करीबन 25 से 30 साल है। युवक ने काली रंग की पैंट व रिबॉक कंपनी के जूते पहन रखे है। युवक का शव काफी दिनों से पड़ा होने के कारण जंगली जानवरों ने बुरी तहर से नोंच कर खा रखा है। शव के दोनों हाथ और एक पैर गायब है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए शव को शव गृह सामान्य अस्पताल चरखी दादरी में रखवाया गया है। काफी दिनों से जाट आरक्षण के चलते इस सड़क मार्ग पर लोगों की आवाजगही कम होने के चलते युवक के शव को किसी ने भी नहीं देखा। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें