फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी में एक गिरफ्तार

Mon, 09 Apr 2018 12:27 AM IST
बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
बाइक चोरी में एक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलवारी(बस्ती)। अगौना तिराहे से शनिवार को देर शाम कलवारी ने वाहन चोरी करने के आरोप में एक .युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक के पास चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक के साथ एक युवक टांडा पुल से अगौना की तरफ जा रहा है। एसआई अशोक जायसवाल, सिपाही अमित पाठक तथा संजय चौरसिया के साथ अगौना तिराहे पर पहुंचे। इस बीच आरोपी युवक बाइक से आते हुए दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह बाइक मोड़ने लगा लेकिन जब तक वह भागता उसे पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि थाने ले आकर जब युवक से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम विनीत कुमार पांडेय निवासी केशवापुर थाना हर्रैया बताया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक के पास बरामद बाइक चोरी की है। उस पर जो नंबर दर्ज है, उसके बारे में संभागीय परिवहन कार्यालय में जब पता किया गया तो वह नंबर टीवीएस का है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बाइक दिल्ली से    चुराया था। विनीत पर सुल्तानपुर और बस्ती जिले के थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें