फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से सरेराह छेड़छाड़, जबरन खींचे फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से सरेराह छेड़छाड़, जबरन खींचे फोटो
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में शोहदों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहांगीराबाद से बुलंदशहर किसी काम से आई छात्रा के साथ शोहदों ने छेड़छाड़ की और जबरन उसके फोटो खींच ली। पीड़िता के भाई ने एक युवक को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र निवासी एक युवती बीते दिनों बुलंदशहर किसी काम के सिलसिले में आई थी। वापस लौटने के लिए युवती शिकारपुर बाईपास पर किसी वाहन का इंतजार कर रही थी। आरोप है कि उसी दौरान वहां कोतवाली देहात के गांव मुरसाना निवासी भूपेंद्र पहुंच गया। आरोपी ने इसके बाद छात्रा के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी ने छात्रा के फोटो भी खींचे और अश्लील हरकतें भी कीं। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। इस दौरान भीड़ एकत्रित होते हुए देख आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता के भाई ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें