फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के ढेर पर मिला नवजात का शव

Sat, 11 Feb 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान नगर पंचायत के वार्ड आठ में शनिवार को रामजानकी मंदिर के पीछे कूड़े के ढेर में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना गौर पुलिस को दी।
विज्ञापन


बभनान कस्बे के वार्ड आठ बागेश्वर नगर के रामजानकी मंदिर के पीछे झाड़ी  व कूड़े का ढेर लगा है। शनिवार को लोगों को उसमें एक नवजात का शव दिखा। शव की सूचना से हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और आपसी बातचीत में जन्म देने वाली मां को कोसते रहे। लोगों की सूचना पर मौके पर बभनान चौकी प्रभारी अनिल सिंह पहुंचे। चौकी प्रभारी ने बताया कि शिशु के चेहरे को किसी जानवर ने खा लिया है। शव को पोस्टमार्टम  के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें