फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों ने ही कर दिया बेटी की आबरू का सौदा

विज्ञापन
crime - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
बस्ती। बाल अपराध रोकने के लिए भले ही कड़े कानून बनाए गए हैं, लेकिन बहुत से ऐसे लोग हैं, जो गैर कानूनी कार्य करने से बाज नहीं आते हैं। यही नहीं उन्हें न तो समाज की चिंता हैं और न ही कानून का भय। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। इसमें अपनों ने ही बेटी की आबरू का सौदा कर डाला।
विज्ञापन

शहर की एक नाबालिग ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसकी सौतेली मां उससे जिस्मफरोशी का धंधा कराती है। जिस पर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सूत्रों के मानें तो नाबालिग इंटरमीडिएट की छात्रा है। उसकी मां रुपयों के लिए रसूखदारों से सौदा करती थी। चौंकाने वाली बात कि इसमें कुछ और महिलाएं व पुरुष भी लड़की के मां की मदद करते थे। बदले में उन्हें कमीशन भी मिलता था। नरक बन रहे जीवन से मजबूर होकर वह एक दिन पुलिस के पास पहुंच गई। उसने आपबीती बताई। देह व्यापार के दलदल से निकलकर नाबालिग ने अब कानून का सहारा लिया है और उसने शहर के कई लोगों के नाम भी बताएं हैं। इसमें सरकारी व समाज के तथाकथित ठेकेदारों के नाम भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल, पुलिस हर पहलुओं की बारीकी से पड़ताल कर रही है। नाबालिग को न्याय मिले इसके लिए नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। हो सकता है कि पुलिस कोई बड़ा खुलासा करे। इसी के साथ इसमें संलिप्त लोगों की भी तलाश की जा रही है। 

 होटलों में भेजी गई नाबालिग 
नाबालिग ने सोचा भी नहीं था कि खेलने व पढ़ने की उम्र में उसे जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल दिया जाएगा। सूत्रों की मानें तो नाबालिग की आबरू का होटलों व गेस्ट हाउस में भी सौदा हुआ है। यहां तक बताया जा रहा है कि कार में भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार के अनुसार टीम गठित की गई है। जांच चल रही है। जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें