फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्येष्टि स्थल का भुगतान पूरा, निर्माण अधूरा

Wed, 11 May 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सल्टौआ के शिवाघाट पर बन रहे अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण करते डीपीआरओ शिव शंकर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सल्टौआ/भानपुर। अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण के लिए पूरी धनराशि मिलने के बाद भी कई स्थानों पर काम अधूरा पाया गया है। डीपीआरओ शिवशंकर सिंह ने मंगलवार को सल्टौआ और रामनगर ब्लॉक के कुछ स्थानों का निरीक्षण कर अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण का जायजा लिया।
विज्ञापन


डीपीआरओ ने सबसे पहले सल्टौआ गोपालपुर के अमरौली शुमाली ग्राम पंचायत में कुआनो नदी के किनारे शिवाघाट पर बन रहे अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण किया। वर्ष 2014-15 में स्वीकृत इस अंत्येष्टि स्थल के लिए कुल 13 लाख रुपये की लागत से एक स्टोर रूम, लैट्रिन, बाथ रूम और आफिस बननेे थे। यहां निर्माण कार्य अधूरा पाया गया, जबकि निर्माण कार्य की पूरी धनराशि बैंक खाते से निकाली जा चुकी है।

डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत रामप्रकाश पांडेय को 15 दिन के भीतर निर्माण कार्य पूरा करवाने का निर्देश दिया। इसके बाद डीपीआरओ ने रामनगर ब्लॉक के सगरा खास, चंदोखा, परसोहिया और धवाय ग्राम पंचायत का निरीक्षण कर अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण का जायजा लिया। सगरा खास, धवाय और चंदोखा में पचास प्रतिशत ही काम मिला। जबकि परसोहिया में अब तक काम शुरू ही नहीं हुआ था। हालांकि धन भी नहीं निकाला गया है। डीपीआरओ शिवशंकर सिंह ने जिन स्थलों पर आधा काम हआ है, वहां 15 दिन के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया। जबकि जहां काम शुरू ही नहीं हुआ है वहां तत्काल काम शुरू करने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें