फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिक्सिंग मशीन पलटी, ट्रैक्टर चालक की मौत

Wed, 10 Feb 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी/बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज और बन्नी गांव के बीच मंगलवार की रात साढ़े 10 बजे के करीब बंधे के नीचे एक ट्रैक्टर में जुड़ी मिक्सिंग मशीन पलट गई। उसके नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


इस हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालगंज थाना क्षेत्र के बन्नी गांव के 45 वर्षीय लालमन यादव अपने साथी कबरा गांव निवासी 50 वर्षीय सूर्यधनी पुत्र फेंकू और एक लेबर 25 वर्षीय तुलसीराम पुत्र रामलगन निवासी कबरा के साथ मंगलवार की रात चंगेरवा गांव से अपने घर बन्नी लौट रहे थे।

उन्होंने अपने ट्रैक्टर में सूर्यधनी की मिक्सिंग मशीन टोचन कर रखी थी। तीनों लोग ट्रैक्टर पर बैठ कर घर की ओर लौट ही रहे थे। रात साढ़े 10 बजे के करीब लालगंज और बन्नी गांव के बीच बंधे के नीचे अचानक मिक्सिंग मशीन पलट गई। लालमन मशीन के नीचे दब गए।
विज्ञापन


इस हादसे में सूर्यधनी और तुलसीराम भी घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मशीन के नीचे दबे लालमन को बाहर निकाला। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल लालमन और सूर्यधनी को लेकर सरकारी एंबुलेंस बनकटी पहुंची।

वहां डॉक्टर जेपी चौधरी ने दोनों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में परीक्षण के बाद डॉक्टर ने लालमन को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सूर्यधनी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें