फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारबाग स्टेशन पर मिला गुमशुदा बालक

Mon, 04 Jul 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
चारबाग स्टेशन पर मिला गुमशुदा बालक - फोटो : demo
विज्ञापन
कस्बे से हफ्ते भर पहले लापता हुए बालक को पुलिस ने चारबाग स्टेशन लखनऊ से ढूंढ निकाला। सोमवार को उसके पिता को बुलाकर बालक को घर भेजा गया। आईजी जोन गोरखपुर के आपरेशन मुस्कान द्वितीय के तहत हर्रैया पुलिस को यह कामयाबी   हाथ लगी। 
विज्ञापन


पैकोलिया थानाक्षेत्र के अहिरौलिया नयन निवासी 14 वर्षीय बालक अंबरीश दूबे पुत्र भभूती प्रसाद दूबे 27 जून को हर्रैया बाजार में कुछ काम से गया था। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। आस-पड़ोस में खोजबीन के बाद भी अंबरीश का पता नहीं चला  परिजनों ने पुलिस को बताया कि अंबरीश घर से मोबाइल और पांच हजार रुपये नकद लेकर निकला था।  प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करते ही टीम खोजबीन में रवाना की गई। मोबाइल के लोकेशन के आधार पर उसे ढूंढ निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें