फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकी मिली महिला, हत्या का शक

Thu, 02 Jun 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
हर्रैया। क्षेत्र के मानपुर गांव के बाग में पेड़ से लटकी 35 वर्षीय महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मानपुर निवासी फूलचंद की पत्नी प्रेमा बुधवार रात को किसी काम से घर से निकली। देर रात तक घर न लौटने पर परिवार के लोग ढूंढने लगे। सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास बाग में उसका शव पेड़ से लटका देखकर शोर मचाया। परिवार के लोगों का कहना है कि रात में किसी का फोन आने के बाद वह कुछ देर में लौट आने की बात कहकर निकली थी। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि वह अवैध शराब के धंधे में लिप्त थी और रात में उसे शराब के लिए ही बुलाया गया होगा। थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह का कहना है कि जिसने उसे फोन कर बुलाया, उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। सर्विलांस की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें