छावनी बाजार में सर्राफा व्यवसायियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।
- फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। सोने चांदी के व्यापार पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने व दो लाख के ऊपर के गहने की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में शुक्रवार को छावनी और अमोढ़ा बाजार के सराफ कारोबारियों ने स्वर्णकार विकास महासभा के अध्यक्ष गोपाल सोनी के नेतृत्व में अनिश्चित कालीन दुकाने बंद कर अर्धनग्न होकर पूरे बाजार में भ्रमण किया।
अजीत सोनी ने बताया कि जब तक इस कानून में संसोधन नहीं किया जाएगा तब तक विरोध का सिलसिला चलता रहेगा। इस मौके पर गणेश सोनी, अनिल सोनी, हनुमान सोनी, बुधिराम सोनी, धर्मेंद्र सोनी, चन्द्रिका सोनी, शिवकुमार सोनी, रविप्रकाश, विश्वनाथ, अश्विनी सोनी, स्वामीनाथ, संतोष सोनी आदि मौजूद रहे।