फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर डाली भड़काऊ तस्वीर

Thu, 15 Sep 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव व मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजनीति में दो धुर विरोधी दल के प्रमुखों की सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दिया गया।  मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया  है। कंप्यूटर से फोटो मिक्सिंग करकेे सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती की तस्वीर से छेड़छाड़ करके ऐसी शक्ल दी गई, ताकि दोनों दलों के समर्थक उत्तेजित हो जाएं। फेसबुक पर डाली गई इस पोस्ट की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुट गई। 
विज्ञापन


वाल्टरगंज क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी कि 11 सितंबर शाम छह बजे उसने अपना फेसबुक एकाउंट खोला तो उसमें सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की आपत्तिजनक फोटो नजर आई। यह फोटो सुनील कुमार पांडेय  ‘चीकू’ नाम से बने फेसबुक एकाउंट से पोस्ट की गई थी। एसपी कृपाशंकर सिंह के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें