फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप दुष्कर्म का, मारपीट का केस दर्ज

Thu, 15 Sep 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
Rape - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बैरिया थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में सोमवार की शाम एक किशोरी के साथ रिश्ते में लगने वाले चाचा-भतीजे ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इससे पहले उसकी पिटाई भी की गई। किशोरी और उसके घरवालों का आरोप है कि पिटाई से जब किशोरी बेहोश हो गई तब उसके साथ पिता-पुत्र ने दुष्कर्म का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने तहरीर लेते हुए मारमीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी का मेडिकल जिला महिला चिकित्सालय में कराया है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आरोप की पुष्टि हो पाएगी।


पीड़िता ने बताया कि सोमवार की शाम किसी कार्यवश खेत में गई हुई थी। इसी बीच पट्टीदारी के चाचा अपने पुत्र के साथ खेत में पहुंचे और उसकी पिटाई करने लगे, जब वह बेहोश हो गई तो उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन



वह अचेत ही पड़ी रही। घटना के काफी देर बाद खेत से गुजर रहे गांव के ही एक व्यक्ति की नजर उस पर पड़ी तो उसने किशोरी के परिवारीजनों को सूचना दी। खबर पाकर घर वाले घटना स्थल पर पहुंचे। किशोरी को अचेतावस्था में सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया गया। साथ ही मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले में मारपीट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।


एसओ संजय सिंह ने बताया कि पट्टीदारों के बीच मारपीट का मामला है। फिलहाल मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही मेडिकल के लिए किशोरी को जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया है। मेडिकल में दुष्कर्म साबित होता है तो बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें