गौर थाना के धनघटी गांव में लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के धनघटी गांव में गुरूवार की सुबह एक व्यक्ति का का शव मकान के छत की कुंडी से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
धनघटी गांव के 45 वर्षीय रामउजागिर पुत्र सालिकराम अपनी पत्नी चन्द्रावती के साथ गांव के दक्षिण स्थित मकान में पिछले 15 बर्षो से रहते थे। वुधवार की शाम पति पत्नी रोजाना की तरह खाना खा कर घर के बाहर सो गए। सुबह पत्नी चंद्रावती जब जगीं तो देखा कि उनके पति बिस्तर पर नहीं है। वह घर के अन्दर पहुंची तो उनकी आंखे फटी रह गई। अंदर मकान के छत की कुंडी से उनके पति की लाश लटक रही थी।
घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग एकत्रित हो गए। घटना की सूचना टिनिच पुलिस चौकी और गौर थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुंडी से नीचे उतरवाकर पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के लोगों के अनुसार सालिकराम की बड़ी बेटी पूनम की शादी हो चुकी है। जबकि तीन अन्य बच्चे अपने ननिहाल वाल्टरगंज थाना के बहेरिया गांव में रहते है। एसओ गौर एपी सिंह ने बताया कि शव की स्थिति देखने के बाद प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पता चल सकेगी।