फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से घर जलकर राख हुआ

Wed, 01 Mar 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
छावनी। थाना क्षेत्र के प्रतापगढ़ गांव में आग से रिहाइशी छप्पर जल कर राख।
विज्ञापन
छावनी थाना क्षेत्र  के प्रतापगढ़ गांव में बुधवार की शाम अज्ञात कारण से लगी आग में रिहाइशी छप्पर जल गया। लगभग आधे घंटे बाद आग बुझाई जा सकी लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था। गांव के लोग बताते हैं कि राम अधार की माली हालत ठीक नहीं है। मजदूरी के सहारे अपना पेट पालता है। घर के साथ अनाज व कपड़े आदि सब जल जाने से उस पर विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ा। हालांकि गांव के लोग मदद को तत्पर हैं लेकिन सरकारी मदद बिना उसे राहत मिलने की उम्मीद कम है। 
विज्ञापन


प्रतापगढ़ गांव निवासी राम अधार पुत्र राम आसरे के रिहाइशी छप्पर में अकेले रहते थे। बुधवार को दोपहर भोजन करने के बाद वह छावनी  बाजार चले गए। शाम साढ़े पांच बजे के लगभग उनका घर जलने लगा। आग लपटें देखते ही गांव के लोग जुटे और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे करीब आधे घंटे के प्रयास के बाद भी पूरा घर जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें