फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का सिरदर्द बना दुर्गेश गिरफ्तार

Thu, 07 Apr 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोनहा पुलिस ने शातिर बदमाश दुर्गेश पांडेय को किया गिरफ्तार। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। बस्ती पुलिस के साथ ही फैजाबाद और गोंडा पुलिस के लिए सिरदर्द बने बदमाश दुर्गेश पांडेय को सोनहा पुलिस ने बुधवार की रात क्षेत्र के अड़वाघाट पुल से गिरफ्तार करने का दावा किया है। इसके खिलाफ कई जिलों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


सोनहा पुलिस को मंगलवार की रात जरिए मुखबिर सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर दुर्गेश पांडेय अड़वाघाट पुल पर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए बाइक के साथ मौजूद है। इस सूचना पर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसओ ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दुर्गेश पांडेय पुत्र प्रेमचंद्र पांडेय निवासी रमदत्तपुर थाना खोड़ारे जिला गोंडा बताया। 

उसके पास से लूट की एक बाइक, असलहा, एक कारतूस और एक किलोग्राम छह सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। सोनहा पुलिस ने इस मामले में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन


एसओ सोनहा निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ बस्ती कोतवाली, पैकोलिया आदि थाने में लूट, गैंगेस्टर आदि के दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा फैजाबाद और गोंडा जनपद में भी इसके विरुद्ध कई मुकदमे पंजीकृत हैं। इस शातिर को कुछ माह पूर्व गोंडा जिले के खोड़ारे थाने की पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर रुपये उड़ाने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हाल ही में वह जेल से छूटा है। क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम को भी उसकी गिरफ्तारी की जानकारी दे दी गई है। वह भी इससे पूछताछ करने के लिए आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें