फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुपट्टे काे फंदा बनाकर छात्रा ने जान दे दी

Wed, 18 May 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : ANI
विज्ञापन
सोनहा(बस्ती)। सोनहा थानाक्षेत्र के जांता गांव की 16 वर्षीया संध्या की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। दो-मंजिले मकान की पहले तल पर स्थित कमरे में पंखे के लिए लगाई गई कुंडी में दुपट्टे से बनाए फंदे से बंधी लाश मिली। 11वीं की छात्रा रही इस लड़की ने खुद ही फंदा लगाया या उसकी मौत किसी दूसरी वजह से हुई, इसके लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का फिलहाल इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


चार भाई बहनों में तीसरे नंबर की संध्या बुधवार को दोपहर पहले मंजिल पर बने कमरे में थी। दिन में करीब दो बजे बड़ी बहन अनीता जब उसके कमरे में गई तो उसे फंदे से लटकते देखकर डर गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। चीख सुनकर परिवा के लोग भी पहुंचे तो दृष्य देखकर पैरों तले जमीन सरक गई। उसके बाबा संतराम ने पुलि को खबर दी कि उनकी नातिन ने आत्महत्या कर लिया। मौके पर हमराहियों के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष शिव बरन यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम भी कुछ देर बाद पहुंच गई और मृतका के शरीर, कपड़ों आदि से नमूने लिए। उसकी मौत की वजह को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं,लेकिन पुख्ता तौर पर कुछ भी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें