फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत की कुंडी से लटका मिला महिला का शव

Sat, 20 Feb 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बन्नी गांव में ब्याही युवती का शव शुक्रवार को उसके कमरे में छत की कुंडी से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मायके वालों के आरोप पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बन्नी गांव निवासी गंभीर सिंह उर्फ रिंकू की 30 वर्षीय पत्नी रुक्मिणी की लाश शुक्रवार को सुबह साढ़े छह बजे के करीब उसके कमरे में छत की कुंडी से लटकी मिली। उसके गले में साड़ी का फंदा था। ससुराल वालों के अनुसार, रुक्मिणी का पति रिंकू पूना में फर्नीचर निर्माण का काम करता है।

रुक्मिणी हमेशा की तरह गुरुवार की देर शाम परिवार के लोगों को खाना खिलाने के बाद अपने कमरे में 12 वर्षीय चचेरी ननद के साथ सोने चली गई। सुबह साढ़े छह बजे के करीब जब चचेरी ननद की आंख खुली तो देखा कि उसकी भाभी छत की कुंडी से लटक रही है। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी।
विज्ञापन


उसकी आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग भी कमरे में पहुंचे। लोगों ने उसे नीचे उतारा। इसके बाद घटना की सूचना ससुर अवधेश सिंह ने बहू के मायके सोनहा थाना क्षेत्र के बैदोला गांव निवासी उसके पिता रामचंदर सिंह को दी। घटना की सूचना मिलते ही मायके से युवती के पिता के साथ ही बड़ी संख्या में लोग बन्नी गांव पहुंच गए।

घटना की जानकारी होने पर सीओ सिटी अतुल सोनकर और प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्र भी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षण रणधीर मिश्र ने बताया कि मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दिवंगत के पिता 
विज्ञापन


रामचंदर सिंह की तहरीर के आधार पति रिंकू सिंह सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें