फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के बीच हादसा, तीन की मौत, दो घायल

Thu, 15 Dec 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर सड़क हादसे के बाद कसबा के लोगो ने सड़क जाम कर दिया
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह सड़कों पर पर घने कोहरे ने जिसे में कहर बरपाया। दृश्यता बेहद कम होने की वजह से हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।  घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार कप्तानगंज थानाक्षेत्र के रखिया निवासी सुनील कुमार भरू निवासी राम किशोर के साथ फैजाबाद के मसौधा चीनी मिल पर गन्ना गिराकर लौट रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे के करीब विक्रमजोत के पास ट्रैक्टर-ट्राली  हाइवे के बीच डिवाइडर पर चढ़ गई। ट्रैक्टर चालक सुनील कुमार व बोनट पर बैठे राम किशोर सरककर दूसरी ओर सड़क पर गिर पड़े। दुर्भाग्य से तभी बस्ती  की तरफ आ रहे ट्रक ने राम किशोर को कुचल दिया। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत  हो  गई। अनियंत्रित ट्रैक्टर किनारे स्थित चांद मोहम्मद ऊर्फ मुन्ना व  आरिफ की मोबाइल की दुकान में जा घुसा।  जिससे दोनों दुकानों का अगला हिस्सा ढह गया। विक्रमजोत चौकी प्रभारी रामप्रकाश यादव ने शव को कब्जे  में लेकर  घायल को सीएचसी विक्रमजोत इलाज के लिए भेजा, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय फैजाबाद रेफर कर दिया।   

दूसरी घटना थाना पचवस गांव के सामने दोपहर 12 बजे हुई, जिसमें पीएनबी शाखा से रुपये निकालने जा रहे 50 वर्षीय सुरेंद्र सिंह को बस्ती की तरफ से आई बोलेरो ने चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को स्थानीय  लोगों की मदद से सीएचसी विक्रमजोत भेजा गया जहां से डॉक्टरों ने जिला  चिकित्सालय फैजाबाद रेफर कर दिया  लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई ।
विज्ञापन


बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर भानपुर में सुबह सात बजे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। पड़री निवासी नागेंद्र प्रसाद (30 ) अपने गांव से भानपुर टावर पर जा रहे थे। भानपुर पहुंचते ही अचानक  डुमरियागंज की ओर से आ रहे वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया, हादसे में नागेंद्र प्रसाद की मौके पर ही मौत  हो गई। हादसे के बाद कस्बे के लोगों ने बस्ती डुमरियागंज मार्ग जाम कर दिया। पुलिस की दखल के बाद जमा हट सका । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मामा महनुआ निवासी राम आज्ञा दूबे ने टैंकर के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा  दर्ज कराया है। 

वहीं थाना छावनी क्षेत्र के हाइवे स्थिति रेडवल गांव के सामने  बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे के करीब अवैध कट से बाइक निकाल रहे 38 वर्षीय काशीराम निवासी कटारिया थाना छावनी को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इसके अलावा  हाईवे स्थिति थाना परशुरामपुर के घाघौवा चौकी के पास दोपहर 12 बजे आगे कुत्ता आ जाने से अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिस पर सवार आशा देवी निवासी  गडौली  थाना खन्डासा , फैजाबाद  घायल हो गईं। सभी हादसों की वहज घना कोहरा होना बताई जा रही है। पिछले दो दिनों से दिन में तो राहत मिल रही है। लेकिन सुबह और शाम घने कोहरे की वजह से आवागमन मुश्किल हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें