फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी के लिए व्यापारी पर फायरिंग

विज्ञापन
crime shimla
विज्ञापन
लालगंज। 
विज्ञापन

कस्बे के गिट्टी व्यवसायी श्याम नारायण से मोबाइल पर बदमाशों ने शुक्रवार शाम रंगदारी मांगी। फोन काट देने पर दोबारा बदमाश सीधे दुकान पर पहुंच गए। व्यवसायी पिता-पुत्र से दो हजार रुपये तत्काल देने के लिए कहे। इन्कार पर गोली चला दी जो कान के पास से निकल गई। 
विज्ञापन

पीड़ित व्यवसायी श्याम नारायण ने पुलिस को बताया कि पहले बदमाशों ने शाम साढ़े पांच बजे के आसपास फोन पर रुपये मांगे। फोन काट देने पर दोबारा कुछ समय बाद फोन कर दुकान पर पहुंचने और बेटे पिंटू से रुपये भेजने की बात कही। थोड़ी ही देर बाद ही एक बाइक से तीन बदमाश पहुंचे जिनमें दो ने हेलमेट पहन रखा था। दुकान पर खड़े पिता-पुत्र से दोबारा रुपये मांगने और इन्कार पर एक बदमाश ने गोली चला दी, जो व्यवसायी के बेटे पिंटू के कान के बगल से निकल गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक विजय यादव मामले की छानबीन करने लगे। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे भी पहुंच गए। पूछताछ में व्यापारी ने एक बदमाश के पहचानने की बात कही है। पुलिस फिलहाल, मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें