फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल डीजे बजने पर पिपरा गोसाईं में बवाल

विज्ञापन
मारपीट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पैकोलिया (बस्ती)। 
विज्ञापन

क्षेत्र के पिपरा गोसाईं गांव में एक ही समय पर दो डीजे बजाने के दौरान बवाल हो गया। गांव के लोग दो पक्षों में बंटकर आमने-सामने हो गए। एक पक्ष डीजे बजाने के दौरान छेड़खानी का आरोप लगाते हुए ईंट-पत्थर चलाने लगा। इस दौरान हुई मारपीट में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बवाल की खबर मिलते ही कई थानों की पुलिस पहुंच गई। मौके पर मिले 12 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। बाद में 23 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें एक पक्ष की तहरीर पर 10 तो दूसरे की तरफ से 13 लोगों को नामजद किया गया। इनमें मारपीट, बलवा, ईंट-पत्थर चलाने, जान से मारने की धमकी के आरोप में दोनों पक्षों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के विरुद्ध महिलाओं से छेड़खानी का भी आरोप है।
विज्ञापन

गांव में अमरनाथ पाठक आदि ने लक्ष्मी प्रतिमा स्थापित की थी। शनिवार को विसर्जन के बाद कुछ लड़के मंदिर पर डीजे बजाकर नाचने लगे। उसी समय गांव के सूर्य प्रकाश यादव के घर श्रीराम चरित मानस पाठ का भंडारा चल रहा था। इसमें भी डीजे बजने लगा। यादव का आरोप है कि पाठक के घर आवाज धीमा करने के लिए कहे तो मारपीट हो गई। जबकि पाठक का आरोप है कि रात नौ बजे विपक्षियों ने महिलाओं और लड़कियों से छेड़खानी के बाद ईंट-पत्थर चलाए। हालांकि, इस संघर्ष की सूचना पुलिस को मिलते ही पैकोलिया के अलावा छावनी, हर्रैया, परशुरामपुर तथा गौर थाने की पुलिस पहुंच गई।
इसमें सूर्य प्रकाश पक्ष के विनोद यादव, गणेश यादव तथा प्रदीप यादव और अमरनाथ पाठक के पक्ष से दिनेश पाठक, आनन्द शुक्ल, प्रकाश शुक्ल, विमल शुक्ल, अंजनी शर्मा तथा अमरनाथ को चोटें आईं। इनका मेडिकल बभनान में कराया गया। जबकि अमरनाथ पाठक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

दोनों तरफ से 23 नामजद
पुलिस ने सूर्य प्रकाश यादव की तहरीर पर उमा शंकर शुक्ल, आनन्द शुक्ल, प्रशांत शुक्ल, विमल शुक्ल, कृपाशंकर शुक्ल, अमरनाथ पाठक, दिनेश पाठक, सुभाष पाठक, प्रभाकर पाठक तथा अंजनी शर्मा सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज किया। दूसरे पक्ष के अमरनाथ की तहरीर पर सूर्य प्रकाश यादव, प्रदीप यादव, दिलीप यादव, गणेश, संदीप, कुलदीप तथा राम बरन यादव निवासी पिपरा गोसांई विनोद यादव, प्रदीप तथा संतोष यादव निवासी औरा तोंदा के अलावा तीन महिलाओं सीमा, निर्मला और उमा पर मुकदमा पंजीकृत किया।
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते इतना बढ़ा मामला
गांव के इन दोनों पक्षों के बीच रंजिश काफी दिनों से है। इस घटना को उसी पृष्ठभूमि से जोड़कर देखा जा रहा है। इसमें पहले भी मारपीट में घायल की मौत हो गई थी। इसमें दूसरा पक्ष मुलजिम बन गया था। गांव के लोग बताते हैं कि पाठक पक्ष ने प्रतिमा स्थापित की तो उसके विरोध में ही यादव पक्ष ने रामायण का कार्यक्रम रखा। ताकि इन सबको भ्रमित किया जाए। पुलिस का कहना है कि यादव पक्ष ही डीजे की आवाज कम कराने गया था, जहां मारपीट होने लगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें