फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनियां में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
बलराम ‌किशोर श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तिकुनियां (लखीमपुर खीरी)। गांव मंझरा पूरब निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष 55 वर्षीय बलराम किशोर श्रीवास्तव की शनिवार देर शाम अज्ञात बदमाशों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह लघुशंका के लिए घर के बाहर निकले थे। बूथ अध्यक्ष की हत्या पर भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेयी समेत अन्य पदाधिकारियों ने शोक जताया है। उधर मृतक के बेटे और परिवार के लोगों ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। हालांकि मृतक के बड़े भाई और पूर्व प्रधान राधेश्याम की सरकारी स्कूल पर कब्जे को लेकर कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फायर एंजरी बताया गया है।
विज्ञापन

गांव मझरापूरब निवासी जिला महिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन राघवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि भैया दूज होने के कारण पिता बलराम किशोर श्रीवास्तव समेत परिवार के सभी लोगों ने शाम को कलम पूजन किया। इसके बाद खाना खाने के बाद लेट गए, जबकि पिता घर के बाहर निकले और इधर-उधर देखकर जब घर लौट रहे थे। इसी बीच दो अज्ञात बदमाश हाथ में तमंचा लेकर पिता के पास से गुजरे। पिता के टोकने पर दादा कहकर चले गए। उस समय तो पिता घर के अंदर चले आए, लेकिन दोबारा शाम करीब नौ बजे फिर लघुशंका करने बाहर निकले तो पहले से खड़े दो बदमाशों ने पिता के सीने में गोली मार दी और भाग निकले। गोली चलने की आवाज पर परिवार के लोग बाहर आए तो देखा पिता खून से लथपथ जमीन पर पड़े तड़प रहे हैं। बताते हैं कि गोली सीने को पार कर गई थी। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और उन्हें आनन-फानन में लखीमपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से कारतूस का खोखा बरामद किया है। उधर बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या होने की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार की सुबह भाजपा जिला अध्यक्ष शरद बाजपेयी, जिला पालक श्याम जी पांडेय, नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. ईरा श्रीवास्तव, उमाशंकर मिश्रा समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मोरचरी पहुंचे। जिलाध्यक्ष और जिला पालक ने मृतक के भाई पूर्व प्रधान राधेश्याम श्रीवास्तव और पुत्र राघवेंद्र सिंह से घटना के बावत जानकारी ली। उन्हें ढाढ़स बंधाते हुए हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उधर तिकुनियां पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
--
कोट.....
घर वाले मृतक व्यक्ति की किसी से कोई रंजिश न होने की बात कह रहे हैं। बेटे ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। स्कूल की जमीन की रंजिश सहित अन्य बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है। हत्या क्यों और किसने की। अभी तक यह बात साफ नहीं हो सकी है। -सविरत्न गौतम, सीओ निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें