पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के प्लासिटक काम्प्लेक्स में पूजा ब्रांड का नकली गुटका बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। फैक्ट्री का लाइसेंस डिटरजेंट बनाने के लिए था। यहां अंबेडकरनगर की पान मसाला कंपनी के पूजा ब्रांड की नकली पैकिंग की जाती थी। फैक्ट्री संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके विरुद्घ कॉपी राइट एक्ट, चारसौबीस सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पूजा गुटका निर्माता के संचालक की ओर से दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।
फैक्ट्री संचालक नदीम का कहना है कि उसके प्रोडक्ट की सप्लाई ठप हो गई थी जबकि मार्केट में प्रोडक्ट मौजूद रहता है। इस पर उसे शक हुआ। जब दुकानदारों से पूछताछ किया तो पता लगा कि बस्ती से उसी ब्रांड की सप्लाई आ रही है। इस पर उसने एक्साइज विभाग को शिकायत की। वहां से एसपी बस्ती को इस संबंध में जांच करके कार्रवाई का निर्देश आया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार रन ब्रांड के डिटरजेंट लाइसेंस पर प्लास्टिक काम्प्लेक्स में पूजा ब्रांड का पान मसाला बनाया जा रहा था। फैक्ट्री सील करके संचालक शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया। पांच सेंपल सील करके जांच के लिए लैबोरेट्री भेजा गया है।