फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदाई पर तकरार, सालों पर किया वार

Thu, 21 Jul 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
साला घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 थानाक्षेत्र के बैहार गांव में पत्नी को विदा कराने गए युवक ने ससुराल में जमकर बवाल काटा। आधीरात को किसी बात पर उसे ऐसा खून सवार हुआ कि अपने ही दो साले पर चाकू से वार कर दिया। बीच बचाल में पत्नी आई तो उसे भी नहीं बख्शा। ताबड़तोड़ वार से घायल तीनों को सीएचसी ले जाया गया। उनमें से बड़े साले की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन

छावनी थाना क्षेत्र  के घोरसायें निवासी बृजलाल की शादी कप्तानगंज थानाक्षेत्र के बैहार गांव में हुई है। बुधवार को वह अपनी पत्नी को विदा कराने ससुराल गया था। रात में किसी बात को लेकर उसका ससुराल वालों से झगड़ा होने लगा। बात इतनी बढ़ी कि बृजलाल ने पार रखा छुरा निकाला। आंख मूंदकर उसने अपने 19 वर्षीय साले पवन चौहान और 13 वर्षीय प्रवीण पर वार करना शुरू कर दिया। इससे दोनों लहूलुहान  हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। किसी तरह दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से तड़के पवन को रेफर करके जिला अस्पताल ले जाया गया। उसने ऐसा  क्यों किया, इस बावत पुलिस पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसके घर दबिश दी गई मगर वह नहीं मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें