कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मटिहनिया गांव में सोमवार देर रात सीढ़ी से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मटिहनिया के विजय सिंह अयोध्या में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे। घर में विवाह कार्यक्रम के चलते पांच दिन पहले ही पैतृक गांव परिवार के साथ पहुंचे। सोमवार देर रात खाना खाकर छत पर सोने के लिए जा रहे थे। अचानक उनका पैर फिसल गया। मंगलवार भोर में विजय सिंह की मौत हो गई। घर पर मौत की खबर आते ही कोहराम मच गया।