फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव कराने आए निर्वाचन अधिकारी को उठा ले गए मनबढ़

विज्ञापन
दुबौलिया सहाकरी समिति के चुनाव में मौजूद कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दुबौलिया। 
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति का चुनाव प्रभावित करने के लिए कुछ लोगों ने नामित चुनाव अधिकारी को बंधक बना लिया और कार में चार घंटे तक घुमाते रहे। चुनाव अधिकारी के समय पर न पहुंचने और उनके लापता होने की सूचना से प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। 
कुछ ही देर में पुलिस और प्रशासनिक अफसर समिति पर पहुंचे। जिले के आला अफसरों ने आरोपियों को अंजाम भुगतने की धमकी दी तो उन्होंने समिति से कुछ दूर नामित चुनाव अधिकारी को छोड़ दिया। दोपहर 12:40 बजे नामित निर्वाचन अधिकारी एडीओ पंचायत पैदल ही पहुंचे। चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ दुबौलिया थाने में तहरीर दी। पुलिस ने कस्बे के सुनील सिंह और खुशहालगंज निवासी राजेंद्र सिंह के खिलाफ बंधक बनाने, छीनाझपटी और सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की। फिलहाल दोनों फरार हैं। प्रभारी एसपी सीओ सिटी पवन कुमार गौतम ने बताया कि कुछ लोग समिति की निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित करने का दबाव बना रहे थे। उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आठ बजे डीएम स्तर से नामित निर्वाचन अधिकारी/एडीओ पंचायत प्रदीप श्रीवास्तव दुबौलिया समिति पर अध्यक्ष पद का चुनाव कराने पहुंचे। इसी दौरान अपनी चाभी लगी स्कूटी छोड़कर वे लापता हो गए। कुछ देर तक लोगों ने यह सोचकर इंतजार किया कि आसपास ही होंगे। इस दौरान नामांकन के लिए दो प्रत्याशी समर्थकों के साथ पहुंच चुके थे। चुनाव अधिकारी से फोन के जरिए संपर्क करने की कोशिश की गई तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। तब दुबौलिया पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर एसडीएम हर्रैया दिनेश कुमार, डीपीआरओ उदय शंकर सिंह, इंस्पेक्टर दुबौलिया पंकज गुप्ता आदि पहुंच गए। आरोपियों का पता लगाकर उन पर दबाव बनाया गया तो उन्होंने नामित चुनाव अधिकारी को छोड़ा। इसके बाद मौजूद अधिकारियों से बातचीत के बाद चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें