फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन पर गश्त गाड़ी पलटी, छह जख्मी

विज्ञापन
हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ओड़वारा/वाल्टरगंज। 
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर लगने से फोरलेन पर गश्त कर रही पुलिस की जीप सबदेइया कला गांव के सामने पलट गई। हादसे में जीप चला रहे होमगार्ड सहित छह पुलिस कर्मियों को चोटें लगीं। इनमें तीन को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एसओ अनिल दुबे ने हमराहियों के साथ जाकर उन्हें भर्ती कराया। फिलहाल, तीनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

रविवार रात फोरलेन पर गश्त करने पुलिस पार्टी निकली। करीब एक बजे के आसपास सबदेइया कला गांव के सामने पहुंचने पर जीप में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई। जीप में सवार हेड कांस्टेबल राम चंद्र यादव, आरक्षी रोहित कुमार, अमित कुमार और गिरिजेश के अलावा जीप चला रहे होमगार्ड और संतकुमार नाम के आरक्षी को चोटें आईं। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से आरक्षी रोहित कुमार, अमित कुमार और गिरिजेश को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। एसपी संकल्प शर्मा ने एसओ अनिल दुुबे को साथ इलाज कराने के लिए गोरखपुर भेजा। वहां मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के बाद एसओ ने बताया कि तीनों अब खतरे से बाहर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें