बैंक में कैश खत्म होने पर बैंक के अंदर मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर एसडीएम, नायब तहसीलदार, कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत किया। मंगलवार को दनकौर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में करीब चार बजे कैश समाप्त हो गया।
कैश समाप्त होने पर बैंक के अंदर मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। बैंक में मौजूद लोगों की भीड़ तोड़फोड़ पर उतारू हो गई। हंगामे की सूचना पर एसडीएम कन्हई सिंह, नायब तहसीलदार वेद प्रकाश पांडेय, कोतवाल जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
बैंक में एंट्री को लेकर भीड़ में भिड़ंतखाते से पैसे निकालने को लेकर लाइन में खड़े क्षेत्र के गांव गांगरौल निवासी नरेश और गांव नगला इलाहाबाद निवासी विजय के बीच जल्दी प्रवेश को लेकर विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई।
दोनों बहन की शादी के लिए गांव सुल्तानपुर-जगतपुर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक से पैसा निकालने के लिए लाइन में लगे हुए थे। बीच-बचाव करने आए गार्ड से भी अभद्रता की गई। बैंक गार्ड ने इसकी सूचना चोला चौकी पुलिस को दी। सूचना पर चोला चौकी प्रभारी श्योपाल सिंह मय फोर्स के वहां पहुंच गए ,लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही दोनों भाग खड़े हुए।