फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमहरी स्कूल के बच्चें दूषित पानी पीने को मजबूर 

Fri, 15 Apr 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल - फोटो : मदन
विज्ञापन
बस्ती। प्राइमरी स्कूलों के बच्चों को दूषित रहित पानी की व्यवस्था करने का प्रशासन और विभाग का दावा खोखला साबित हो रहा है। प्रधान के शिकायत करने के बाद भी सरकारी तत्र नहीं जाग रहा है, जिसके चलते बच्चें दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। ऐसा ही एक और मामला विकास खंड सदर के नवश्रृजित ग्राम पंचायत दौलतपुर के ग्राम अमहरी में स्थित प्राथमिक विद्यालय का है।
विज्ञापन


यहां के प्रधान चंद्रिका ने स्थित से अवगत कराते हुए डीएम, एक्सईएन जल निगम और बीएसए से तत्काल प्रदूषित पानी दे रहे इंडिया मार्का हैंडपंप के स्थान पर दूसरा इंडिया मार्का हैंडपंप लगाने की मांग की है। इस पर डीएम की ओर से जल निगम के एक्सईएन से जवाब तलब किया गया है। 

ग्राम पंचायत दौलतपुर के प्रधान चंद्रिका ने बताया कि वह पिछले चार माह से जल निगम के एक्सईएन और बीएसए को स्थित से अवगत कराते आरहे हैं कि स्कूल में लगा इंडिया मार्का हैंड पंप दूषित पानी दे रहा है, जिसे बच्चें पीने को मजबूर हैं। बताया कि ही में दूषित पानी पीने से कई बच्चें बीमार पड़ गए थे। बताया कि यह बड़े अफसोस की बात है कि स्थित से अवगत कराने के बाद भी अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


यहां तक लिखित में देने के बाद भी दोनों विभागों से कोई कर्मचारी या अधिकारी मौके पर देखने नहीं आया। बताया कि अगर शीघ्र ही दूसरा इंडिया मार्का हैंड पंप नहीं लगाया गया तो कोई बड़ी घटना घट सकती है। बताया कि इस भीषणगर्मी में पानी के लिए बच्चें शुद्घ जल के लिए तरस जा रहे हैं। बीएसए डाक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वह इस मामले में बीईओ को मौके पर जाकर देखने और रिपोर्ट करने का आदेश दे चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें