फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना की दुकान का ताला तोड़ एक लाख का माल उड़ाया

Fri, 15 Apr 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात किराना की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने एक लाख का माल पार कर दिया। सिविल लाइंस चौकी से 500 मीटर दूरी पर घटना हुई। पुलिस की रात्रिगश्त में बरती जा रही लापरवाही से नागरिकों में गुस्सा है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


शहर के गांधी नगर निवासी विवेक अग्रवाल की इंदिरा गार्डेन के पास किराना की दुकान है। रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये की नकदी के अलावा दाल, चीनी, कड़वा तेल समेत एक लाख रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह विवेक दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा देख दंग रह गया।

खास बात ये रही कि सिविल लाइंस चौकी से महज 500 मीटर दूरी पर घटना हुई। बावजूद पुलिस को इसकी भनक नहीं लग सकी। नागरिकों का कहना है कि सिविल लाइंस चौकी पुलिस की लापरवाही के चलते क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी है। कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें