गांधी कालोनी में मंगलवार सुबह अपने मायके आई विवाहिता आरती ने अज्ञात कारणों के चलते मिट्टी का तेल छिड़कर खुद को आग लगा लिया। इससे वह बुरी तरह से झुलस गई। उसे नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां से उसको प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था के चलते उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विवाहिता के भाई ने बताया कि आरती की शादी गत वर्ष 22 नवंबर को गांव लुहारू निवासी सुरेंद्र कुमार के साथ हुई थी। किसी बीमारी के कारण आरती का उपचार जयपुर के अस्पताल से चल रहा था। करीब चार दिन पूर्व आरती को लोहारू से ले जाने की बात कही। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे आरती ने मिट्टी का तेल छिड़कर अपने आप को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया तथा उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसको प्राथमिक उपचार प्रदान कर रोहतक रेफर कर दिया।