फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुआनो में बानपुर के पास मिला शव

Thu, 16 Jun 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बनकटी क्षेत्र के बानपुर में कुआनो नदी में महिला का शव मिलने पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर कस्बे से एक किमी पश्चिम पुरानी कोर्ट देवी स्थान के निकट कुआनो नदी में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पेट के बल पानी में पड़ी महिला का शव जलकुंभी में उलझा पाकर पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  
विज्ञापन


गांव के लोग शाम को शौच जाते समय नदी में पुरुष वाली धोती में लिपटा शव देखकर शोर मचाए। नजदीक जाकर देखा गया तो शव जलकुंभी में फंसा पाया। महिला की उम्र करीब 25 वर्ष आंकी जा रही है। थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह ने बताया कि यह लाश करीब  8 से10  दिन के पहले की लग रही है। इसकी मौत पानी में डूबने से हुई या हत्या करके फेंका गया, इसे लेकर ऊहापोह की स्थिति हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें