फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में ट्रेन से कट मरा प्रेमी युगल

Tue, 15 Nov 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
पांडेय बाजार रेलेव क्रासिंग के पास युवक और युवती कट कर मरने पर ल्रगी लोगो की भीड़।
विज्ञापन
मंगलवार रात युवक-युवती ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। आसपास के लोगों ने जहां दोनों को खुदकुशी करते देखा, वहीं निवास क्षेत्र के लोगों ने दोनों के बीच नजदीकी बढ़ने के बाद भी शादी की परिस्थिति न बनने को जान देने की वजह माना है। 
विज्ञापन


घटना रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास की है। पांडेय बाजार रेलवे क्रॉसिंग के करीब मौजूद लोगों ने बताया कि रात के अंधेरे के बीच ट्रेन की रोशनी में युवक और युवती को ट्रैक पर मौजूद देखकर शोर मचाया। बचाव की कोशिश करते इससे पहले ट्रेन पहुंच गई और दोनों को रौंद दिया। पटरियों पर मिले मोबाइल फोन के जरिए प्रत्यक्षदर्शियों ने फोन करके पहचान सुनिश्चित कराई। इसके बाद स्पष्ट हुआ कि मरने वालों में नगर थानाक्षेत्र के मलियाचूहा गांव के हयात अली का बेटा 20 वर्षीय गुलाम है, जबकि युवती कलवारी थानाक्षेत्र के उमरिया निवासी नाजिया उर्फ नगमा थी। 

गुलाम के बड़े भाई अली हुसैन ने बताया कि भाई कचहरी रोड के हेयर सैलून में काम करता था। रिश्तेदारी के सिलसिले में गुलाम का उमरिया गांव जाना होता था लेकिन वहां उसके प्रेम प्रसंग की जानकारी घर वालों को नहीं थी। युवती के गांव के लोगों ने दबी जुबान दोनों के बीच नजदीकी रिश्तों की बात कुबूली। बताया कि शादी की स्थिति न बनने पर वह चुपचाप बस्ती आ गई थी। उसे तलाशा जा रहा था कि फोन से इस घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी एसएन सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर जीआरपी तथ्य जुटा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें