फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीओ समेत 14 बीडीओ को चेतावनी 

Wed, 08 Jun 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अफसरों की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई मद का ग्राम पंचायतें इस्तेमाल नहीं कर रही हैं। संक्रामक रोगों पर नियंत्रण के लिए सरकार प्रत्येक ग्राम पंचायत को दस हजार रुपये उपलब्ध कराती है। मगर जिले के किसी भी बीडीओ ने इस मद का साल भर में खर्च नहीं किया। कमिश्नर का कहना है कि बस्ती मंडल जेई एवं एईएस से प्रभावित है, उसके बावजूद अकर्मण्यता बरती जा रही है। उन्होंने इसे कार्यों के प्रति घोर लापरवाही मानते हुए डीडीओ, उपायुक्त मनरेगा सहित सभी 14 बीडीओ को कड़ी चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन


कमिश्नर ने इस मामले में सभी अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। उन्होंने इसकी जानकारी आयुक्त ग्राम्य विकास को भी दे दी है। जिनके खिलाफ चेतावनी जारी की गई है, उनमें डीडीओ दुर्गादत्त शुक्ल एवं तत्कालीन बीडीओ दुबौलिया, अनिल कुमार सिंह उपायुक्त श्रम रोजगार और तत्कालीन बीडीओ बस्ती सदर, अनिल कुमार सिंह उपायुक्त श्रम रोजगार और तत्कालीन बीडीओ बनकटी, श्याम जी तत्कालीन बीडीओ रामनगर, राम बहादुर चौधरी तत्कालीन बीडीओ रुधौली, केके दुबे अपर जिला सहकारी अधिकारी और तत्कालीन बीडीओ गौर, शंभू लाल तत्कालीन बीडीओ साऊंघाट, दिग्विजय नाथ तिवारी तत्कालीन बीडीओ बनकटी, हनुमान प्रसाद मिश्र तत्कालीन बीडीओ साऊंघाट, श्यामजी तत्कालीन बीडीओ कुदरहा, रेनू चौधरी बीडीओ सदर, मलिक मोहम्मद असलम तत्कालीन बीडीओ कप्तानगंज, सुशील कुमार अग्रहरि तत्कालीन बीडीओ दुबौलिया एवं दिग्विजयनाथ तिवारी उपायुक्त स्वत: रोजगार व तत्कालीन बीडीओ दुबौलिया का नाम शामिल है। इनमें चार ऐसे अधिकारी हैं, जिन्हें दो बार कड़ी चेतावनी दी गई  है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें