फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतान पाने की चाह में गंवाए सारे जेवर

Thu, 18 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कलवारी थानाक्षेत्र के बेलवाडाड़ गांव में साधू के वेश में एक ठग के एक महिला का सारा जेवर लेकर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। ठग ने बेटा होने के लिए अनुष्ठान करने की बात कहकर उलझाया और कहा कि जेवर रखकर पूजा करेगा। जब महिला सारे जेवर लेकर उसके पास गई तो वह पोटली लेकर रफूचक्कर हो गया। बुधवार को ठगी की शिकार महिला अपने पति, ससुर व अन्य लोगों के साथ लेकर पुलिस के पास पहुंची।  बीते शनिवार को बेलवाडाड़ गांव में दो युवक पहुंचे, जिनमें एक चंदन-टीका लगाए हुए था। पंडा के वेश में वह लोगों का भविष्य बताने लगा। घूमते हुए दोनों पिंटू मिश्र के घर पहुंचे।
विज्ञापन


बहू को साथ लेकर एसपी से मिलने आए पिंटू व उसके पिता राम किशुन मिश्र ने बताया कि उसने सबके घर से चावल मंगाया और उससे बच्चे का चित्र बनाने लगा। कहने लगा कि लगा कि पिंटू की पत्नी को गर्भ नहीं ठहरता, इसके लिए उसे घर के सारे जेवर रखकर अनुष्ठान करना होगा। महिला उसकी बातों में आकर सारे गहने कपड़े में बांधकर उसके पास ले गई। इसके बाद जब दोनों ठग झांसा देकर वहां से चले गए, तब सबको जेवर का होश आया। वहीं खुद को रमेश पांडे निवासी गली नंबर पांच हनुमानगढ़ी अयोध्या बताने वाले शख्स ने अमर उजाला से बातचीत में स्वीकार किया कि उसने बेलवाडाड़ में राम किशुन के घर पूजा-पाठ किया था। जिसमें तीन ग्राम सोने का इस्तेमाल किया। जेवर हड़पने या धोखाधड़ी की बात उसने खारिज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें