फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धानकुट्टी की चपेट में आने से मासूम की मौत

Wed, 30 Mar 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घर में कोहराम मच गया। - फोटो : ANI
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज थाना परसांव ग्राम के लोनियापुरवा में मंगलवार की सुबह धानकुट्टी मशीन की चपेट में आने से ननिहाल में रह रहे चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने धान कुट्टी मशीन और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


परसांव के लोनियापुरवा में रहने वाले रामसहाय ने धान कूटने के लिए मंगलवार को पड़ोसी गांव विशुनपुरवा से रामकरन चौधरी की धानकुट्टी मशीन मंगाई थी। सुबह करीब नौ बजे के करीब धानकुट्टी मशीन रामसहाय के घर के पास बैक हो रही थी, इसी बीच गांव के शत्रुघ्न की बेटी का बेटा चार वर्षीय शुभम मशीन के पहिए के नीचे आ गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लेकर घर के लोग तत्काल पीएचसी कुदरहा भागे, मगर तब तक देर हो चुकी थी।

डॉक्टर ने परीक्षण करने के बाद शुभम को मृत घोषित कर दिया। घर के लोग शुभम का शव लेकर गांव पहुंचे। इस बीच घटना स्थल पर कुदरहा चौकी की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर शव परिवारवालों को सौंप दिया। वहीं ट्रैक्टर पर लदी धान कुट्टी मशीन को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी पर चली आई। इस हादसे की खबर जैसे ही शुभम के पिता जैसराम निवासी जनवल को मिली उनके घर में कोहराम मच गया। शुभम कुछ दिनों से अपने नाना शत्रुघ्न के घर रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें